सिंगरौली: 681 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमत लगभग ₹515000 के साथ दो तस्करों को शक्तिनगर पुलिस ने तेलगवां बार्डर से किया गिरफ्तार
शक्तिनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तेलगवां बार्डर से कुटरचित नंबर प्लेट लगी एक पिकअप वाहन से कुल 76 पेटी में 681 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।