पटियाली: नरदोली में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे में पहुंची सपा विधायक नादिरा सुल्तान
पटियाली क्षेत्र के ग्राम नरदोली में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी की विधायक नादिरा सुल्तान ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर कथा में सहभागिता की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ काली मां मंदिर में पूजा-अर्चना तथा पीर बाबा की मजार पर पहुंचकर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।