पंचदेवरी: पंचदेवरी में नल-जल योजना के पाइप में लीकेज से सड़क और खेल मैदान में जलभराव, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की
पंचदेवरी प्रखंड की मझवलिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। लगभग पांच साल पहले शुरू हुई यह योजना आज तक एक महीने भी लगातार सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि योजना में शुरुआत से ही तकनीकी खराबी बनी हुई है। पहले पानी की टंकी फू