सनावद न्यायालय परिसर मे बुधवार को दोपहर दो बजे न्यायाधीशों की उपस्थिति मे श्रमिक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें न्यायाधीश मोहम्मद असलम दहलवी एवं योगेश चालीसा द्वारा श्रमिक अधिकारों के बारे मे बताते हुए कहा कि आपकी दैनिक मजदूरी आपको नहीं देते हे तो आपका कानूनी अधिकार हे कि आप लेबर कोर्ट में केस दर्ज कर सकते हैं।