फिरोज़ाबाद: तिलक कॉलेज प्रांगण में फ़िरोजाबाद विंटर महोत्सव में 10 दिसंबर को होगा खास आयोजन, सजेगी इंस्टाग्राम सुपरस्टार्स की महफ़िल
फ़िरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज प्रांगण में इन दिनों फ़िरोज़ाबाद विंटर महोत्सव मेला जारी है। आयोजको ने सोमवार रात दस बजे बताया उक्त आयोजन स्थल पर 10 दिसंबर को इंस्टाग्राम सुपरस्टार राजा राजपूत, शिवानी, जूली दीदी, काव्या, आकांक्षा राजपूत, स्वीटी कुमारी, बुलेट रानी, राम वर्मा प्रिया वर्मा, मोनू पूनम आएंगे, जिनसे रूबरू होने का मौका दर्शको को मिलेगा।