उन्नाव: उन्नाव DM ने अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों को किया जिलाबदर, डीएम ने बताया आरोपियों की संख्या हुई 8
Unnao, Unnao | Jun 9, 2026 उन्नाव में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। डीएम घनश्याम मीणा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएम ने तीन और शातिर अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उन्हें जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है।