ब्रेकिंग उन्नाव
उन्नाव के थाना अजगैन क्षेत्र में चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक थाने से करीब 100 मीटर दूर, उन्नाव की ओर आते समय आग की चपेट में आ गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग बुझाने का प्रयास जारी है।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट।
Unnao, Unnao | Jul 29, 2026