शाजापुर: खेड़ा गांधी ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक बच्चा घायल हो गया जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
शाजापुर शनिवार को खेड़ा गांधी ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक बच्चा घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन निवासी खेड़ा गांधी ग्राम का 15 माह का बच्चा मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। जिससे परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार जारी है।