शाजापुर: जिला अस्पताल में जिला पेंशनर संघ के स्वास्थ्य शिविर में जिले भर से निशुल्क जांच और इलाज करवाने पहुंचे पेंशनर्स
जिला अस्पताल में शनिवार को जिला पेंशनर संघ के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स अपनी बीमारियों को लेकर जांच और इलाज कराने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ।जहां न केवल उनकी बीमारी के संबंध में निशुल्क जांच की गई बल्कि विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनका चेकअप कर निशुल्क दवाइयां वितरित की।