शाजापुर: हर महीने की 1 तारीख को सब्जी मंडी बंद रखने के ऐतिहासिक निर्णय से सब्जी विक्रेता और व्यापारी खुश , यूनियन का किया स्वागत
सब्जी मंडी यूनियन द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों में खुशी का माहौल है ।अब उन्हें हर महीने की 1 तारीख को सब्जी मंडी बंद रहने की वजह से परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा तो वहीं अन्य जरूरी काम भी वे कर सकेंगे।सब्जी मंडी विक्रेता और व्यापारियों ने सब्जी मंडी यूनियन का आभार जताते हुए पदाधिकारी का स्वागत किया।