शाजापुर: 5मार्च को शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा,यात्रा प्रभारी ने दी रोड शो की जानकारी
शाजापुर जिले के यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह पांसे ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा 5 तारीख को सुबह 10 बजे शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी। शहर के धोबी चौराहा से यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा, वॉटर वर्क्स तक पहुंचेगी जहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे इसके बाद यात्रा मक्सी की ओर रवाना होगी ।