शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल में श्रवण बधिर जागरूकता शिविर का आयोजन कल किया जाएगा, डॉक्टर तेजपाल ने दी जानकारी
शाजापुर। विश्व श्रवण बधिर दिवस के तहत जिला चिकित्सालय शाजापुर में जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। कल रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में बहरेपन एवं सुनने की क्षमता में कमी की समस्या के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही कान एवं सुनने की देखभाल को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। डॉक्टर तेजपाल सिंह ने दी जानकारी।