शाजापुर: मार्च महीने की पहली तारीख को जिले की 176437लाडली बहनों के खाते में पहुंची राशि बहनों ने देखाCMके कार्यक्रम का सीधाप्रसाण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को बालाघाट से लाडली बहनाओं के खाते मे 1मार्च को ही मार्च महीने की राशि1250रुपए ट्रांसफर कर दी।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मार्च का महीना लाडली बहनाओं के लिए बेहद खास बना दिया।शाजापुर जिले की1 लाख76 हजार 437लाडली बहनाओं के खाते में 22 करोड़ 54 लाख 6 हजार 250 रुपए ट्रांसफर किए गए ।राशि पाते ही महिलाएं खुशी से झूम उठी।