कानपुर: डीसीपी सेंट्रल जोन कार्यालय पर डीपी सेंटर आईएस गौतम ने काजी ए शहर और अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की मुलाकात
डीसीपी सेंट्रल जोन कार्यालय पर डीसीपी सेंट्रल आर.एस गौतम द्वारा काजी-ए-शहर और अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आहूत की गई है। गोष्ठी में मुख्यतः अलविदा जुमा व ईद पर नमाजियों की संख्या और स्थान के प्रकरण में जानकारी की गई है। जिससे ईद पर पर्याप्त पुलिस बल लगा कर ईद के त्योहार को सौहार्दपूर्ण संपन्न कराया जा सके।