जांजगीर: बीडी महंत उपनगर में माँ दुर्गा का भव्य जगराता, इंजीनियर रवि पाण्डेय ने की पूजा-अर्चना
बीडी महंत उपनगर में स्थापित माँ दुर्गा के पंडाल में स्वर्गीय श्री लखेश्वर लाल पालीवाल की स्मृति में भव्य जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा इंजीनियर रवि पाण्डेय शामिल हुए। उन्होंने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।