रायसेन: बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की बैठक, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Raisen, Raisen | Apr 7, 2026 रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रायसेन जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। बैठक में खंडेलवाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे।