कोटपूतली: कोटपुतली में नंबर प्लेट क्लोनिंग से वाहन मालिक परेशान, बिना गलती कट रहे चालान और टोल
Kotputli, Alwar | Apr 29, 2026
राजस्थान में वाहन मालिकों को बिना किसी गलती के अन्य राज्यों में चालान और टोल कटने के मामले सामने आ रहे हैं। जांच में सामने आया कि बदमाश वाहनों की नंबर प्लेट क्लोन कर डुप्लीकेट प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। नियम तोड़ने या टोल पार करने पर भुगतान असली मालिक के पैसे कट रहे हैं।