इस्लामपुर: इस्लामपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर इस्लामपुर में निकला जुलूस, सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद इस्लामपुर (नालंदा)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे इस्लामपुर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर खुशी का इजहार किया और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।