सहसवान: बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने जामनी पर गंगा किनारे बाढ़खंड विभाग द्वारा लगभग ₹16 करोड़ की दो परियोजनाओं का शुभारंभ किया
जामनी में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य गंगा तटवर्ती इलाकों को हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत तटबंधों की मजबूती, नदी के जल प्रवाह का वैज्ञानिक प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।