टोंक: पांचना बांध जल विवाद पर सांसद हरीश मीना ने अमित शाह को लिखा पत्र, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की
सवाई माधोपुर। पांचना बांध जल वितरण विवाद के स्थायी समाधान के लिए टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। सांसद ने करौली, सवाई माधोपुर के क्षेत्रों में बांध से जुड़े जल वितरण और नहर संचालन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में केंद्र सरकार का सहयोग मांगा है