बटियागढ़: पिपरिया शहनाई गांव में पेड़ काटने के विबाद में भाई ने दूसरे भाई पर किया हमला,बटियागढ़ अस्पताल पँहुचा घायल
बटियागढ़ थाना क्षेत्र फुटेरा चौकी अंतर्गत पिपरिया शहनाई गांव में भाई ने अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर दिया,घटना के बाद घायल विश्राम सिंह को गम्भीर हालत में बटियागढ़ अस्पताल लाया गया जंहा उपचार किया गयाघायल ने बताया कि भाई आम का पेड़ काट रहा था जिसे काटने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया घायल ने बताया कि उसका भाई आए दिन सभी से विवाद करता है