खंडवा नगर: खंडवा के पास अहमदपुर खेगांव में बड़ा हादसा टला, बिजली के पोल से टकराई बोलेरो, तीन लोग सुरक्षित
खंडवा। जिले के समीप स्थित ग्राम अहमदपुर खेगांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टेढ़ा हो गया, जबकि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि तीनों को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की है।