15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पौड़ी कार्यालय को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने का कार्य देर रात तक चलता रहा। विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय नेगी ने अपने सहयोगी कर्मचारियों कैलाश सिंह, बंटी चौहान और पुष्कर नेगी के साथ मिलकर पूरे कार्यालय परिसर को रोशनी से सजाया। कर्मचारियों के उत्साह, मेहनत और समर्पण से सजा कार्यालय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगा उठा और देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
Pauri, Garhwal | Aug 15, 2026