रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा भिरावटी लिंक मार्ग पर गांव सिंघौली पूर्वी के समीप मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में जनपद बदायूं के गांव खड़ुआ निवासी नेमचंद्र और कृपाल तथा दूसरी बाइक पर सवार कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर की मड़ैया निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।