पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी को सामुदायिक भवन की सौगात दिया है।शुक्रवार की शाम 07:30 बजे के करीब विधायक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार ग्राम सोनपुरी में विधायक भावना बोहरा ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्र वासियों को सौगात देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।