बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र के दियारा में बदमाशों ने लहलहाती फसल को काटकर किया नष्ट
बछवारा थाना अंतर्गत दियारा के क्षेत्र में भूमि विवाद का बहाना बनाकर लह लहाती हुई फसल को स्थानीय बदमाश लोगों ने काट कर धराशाई कर दिया। जब किसान बुधवार को सुबह आठ बजे अपने खेत पर पहुंचे तब उन्हें उक्त फसल काटने की जानकारी हुई। इसके बाद किसानों में हड़कंप मच गया गया और फोन के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।