हजारीबाग में आंदोलनकारियों की हुंकार: खतियानी परिवार ने सरकार की ढुलमुल नीति को घेरा, हक न मिलने पर अनवरत आंदोलन की चेतावनी
कैबिनेट की पहली बैठक में सार्थक निर्णय लेने के आश्वासन पर स्थगित हुआ था रांची घेराव, वादे से मुकरने पर बढ़ा आक्रोश
हजारीबाग: झारखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों की उपेक्षा और स्थानीय नीति को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैये के खिलाफ हजारीबाग में आक्रोश की आवाज बुलंद हुई है। पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में खतियानी परिवार की एक महत्वपूर्ण साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आंदोलनकारियों की बदहाली, पुलिसिया चौकसी और सरकार की ओर से किए गए वादों की कड़वी सच्चाई को उजागर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही आंदोलनकारियों की शर्तों को पूरा नहीं किया, तो राज्य भर �