'हरित हजारीबाग' के संकल्प के साथ परहेरिया पहुंचे विधायक, 1700 पौधों के विशाल आम बागान की थपथपाई पीठ
कार्यकर्ता संजय शर्मा ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से प्रेरित होकर खड़ा किया हरा-भरा साम्राज्य, क्षेत्रवासियों से की अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील
पर्यावरण संतुलन, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर हजारीबाग में एक बड़ी जमीनी क्रांति आकार ले रही है। इसी कड़ी में हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद आज कटकमदाग प्रखंड के परहेरिया गांव स्थित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संजय शर्मा के आम के विशाल बागान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे बागान का बारीकी से अवलोकन किया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे इस अनूठे और अनुकरणीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस बागान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे पूरी तरह से एक मिसाल के रूप में विकसित किया गया है, जो आज के समय में पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का एक �