'कम तेल की थाली, देश की खुशहाली': हजारीबाग में भाजपा महिला मोर्चा ने बिना तेल के व्यंजन बनाकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
12 साल के विकास और जनकल्याण को समर्पित अनोखा कार्यक्रम, विधायक प्रदीप प्रसाद और जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने थपथपाई पीठ
हजारीबाग: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आम नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हजारीबाग में एक बेहद अनूठी और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत हुई है। विकास और जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्षों को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम के तहत हजारीबाग भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा (साक्षी) के कुशल नेतृत्व में 'कम तेल की थाली, देश की खुशहाली' अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं ने बिना तेल का उपयोग किए स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाकर समाज को अचंभित कर दिया। इस अनूठे आयोजन का मुख्य मकसद देश में तेल की खपत को कम करके आर्थिक बचत करना और भारतीय रसो