खेलों से नशे से दूर रहेंगे युवा, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य रखें विद्यार्थी : राठौर
शिमला 30 सितंबर,67वीं जिला स्तरीय यू-19 छात्र खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में किया। इसमें 26 स्कूलों के 326 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर परमुख्य अतिथि कुलदीप राठौर के साथ शिमला ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की गतिशील नेतृत्व उनकी कार्य क्षमता और उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में केंद्र प्रायोजित योजनाओं से बजट लाने में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।
उन्होंने छात्रों को ड्रग्स और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्हें अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में अभूतपूर्व सुधार करने के लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज देश भर में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान से 5वें नंबर पर आ गया है। यह प्रदेश के लिये बहुत ही गौरव की बात है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कुलदीप राठौर का धन्यवाद किया और प्रतिभागियों से इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुँचने का लक्ष्य रखने को कहा, जहाँ राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए अब सरकार ने स्वर्ण पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 1.5 करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम पुरस्कार राशि की घोषणा की है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष सत्या वर्मा,एसडीएम राजेश वर्मा,तहसीलदार सुनील वर्मा के अतिरिक्त प्रकाश चंद कमल, कवींदर कंवर, हेम लता, प्रवीण वर्मा, तेज राम शर्मा, कपिल गुप्ता, प्रशांत पंवार, ओम प्रभा, ज्योतिका वर्मा, साहिल साहित्य, मोहित गुप्ता, आशा कंवर, श्यामा देवी, अजय शर्मा, भीष्म हिमराल, महेंद्र वर्मा, नेहाल ठाकुर प्रधानाचार्य, रा.व.मा.वि. सुन्नी हंस राज सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।