बसंतपुर: वीरपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में समेकित स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ,
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को जिला एड्स नियंत्रण इकाई सुपौल की ओर से एक दिवसीय समेकित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 150 से अधिक लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया. इस दौरान मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई और निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं. शिव