जगदलपुर: कलेक्टर हरिश एस और महापौर ने लालबाग आमागुडा चौक का निरीक्षण किया, निगम आयुक्त को दिए आवश्यक निर्देश
शहर की सड़कों को सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।शनिवार सुबह 9 बजे लालबाग के आमागुड़ा चौक का बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महापौर संजय पाण्डे के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौक के सौंदर्य करण को लेकर नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा को आवश्यक निर्देश दिए।