जगदलपुर: महाराणा प्रताप चौक में नगर निगम की टीम के साथ जगदलपुर विधायक किरण देव व महापौर ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया
जगदलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक में स्वच्छता अभियान में नगर निगम की टीम और नगर वासियों के साथ मिलकर जगदलपुर विधायक किरण देव व महापौर संजय पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने साफ सफाई अभियान चलाया।झाड़ियां और डिवाइडर की साफ सफाई करते हुए यह संदेश दिया कि हम सभी मिलकर शहर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित जगदलपुर का निर्माण करें।