जगदलपुर: नेशनल हाईवे आमागुडा, महाराणा प्रताप चौक में वृहद सफाई अभियान का आयोजन, विधायक किरण देव ने नगर को स्वच्छ रखने की की अपील
स्वच्छ जगदलपुर-सुंदर जगदलपुर के थीम पर आज सफाई अपनाओ– बीमारी भगाओ के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा नेशनल हाईवे आमागुडा, महाराणा प्रताप चौक में वृहद सफाई अभियान का आयोजन किया गया। विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि इस स्वच्छता पहल का उद्देश्य हमारे नगर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाना है। इस अभियान में सभी ने अपनी भागीदारी दी।