जगदलपुर: कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा का महापौर संजय पांडे ने किया आकस्मिक निरीक्षण
कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा का महापौर संजय पांडे और स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी और यहां की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।