मुंगावली: मुंगावली में दबंग ने 50 वर्षीय महिला से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर रोड़, मुंगावली निवासी सविता बाई उम्र 50 वर्ष ने बुधवार को शाम लगभग 6:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को सुबह लगभग 11:30 बजे खडिया नाला निवासी अर्जुन पंथी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी कि शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।