घाटमपुर: कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 4 लोग घायल, रेफर
घाटमपुर कस्बे जहानाबाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।