बारां: नलका इलाके में चोरों ने एक सूने मकान में की ₹8 लाख की चोरी, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
Baran, Baran | Apr 29, 2025 नलका इलाके में स्थित नरेंद्र नागर के मकान को बारह चोरों ने उस वक्त निशाना बनाया जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की और करीब 5 लाख 75 हज़ार रुपये नकद, 2 तोला सोना और 50 से 60 ग्राम चांदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को बाराँ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।