बारां: कृषि उपज मंडी में 1 लाख 20 हजार गेहूं के कट्टों की हुई आवक, 30 अप्रैल को बंद रहेगी मंडी
Baran, Baran | Apr 28, 2025 शहर की कृषि उपज मंडी में सोमवार को सभी कृषि जिंसों की निलामी हुई, जिसमें लगभग 1 लाख 20 हजार गेहूं के कटटे की आवक हुई। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष लश्करी ने सायं 6 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मंडी में 01 लाख 20 हजार गेहूं के कटटों की आवक हुई है। 30 अप्रैल, बुधवार को बारां मंडी बंद रहेगी।