बारां: काकंडदा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Apr 28, 2025 किशनगंज तहसील क्षेत्र के काकंडदा गांव के पास सोमवार सुबह 9 बजे करीब ट्रेक्टर ट्राली पलटनें से एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार बांसथूनी गांव निवासी सोलेमान पुत्र इश्हाक अली ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर काकंडदा से बासंथूनी गांव आ रहा तभी ट्रेक्टर ट्राली पलट गई।