बारां: भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटा रोड पर एक निजी होटल में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया
Baran, Baran | Apr 28, 2025 भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को बारां स्थित निजी होटल में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक विकास अग्रवाल रहे। उन्होंने महिलाओं के लिए वित्तीय योजना बनाने के आवश्यक ज्ञान और कौशल के विकास पर बल दिया, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने वित्तीय निर्णय स्वयं ले सकें।