विजयनगर: बिजयनगर के तेजा चौक क्षेत्र में मकान की रंगाई-पुताई करते समय युवक को लगा करंट, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बिजयनगर में तेजा चौक क्षेत्र में एक मकान में रंगाई-पुताई का काम कर रहे एक युवक को करंट लग गया।हादसे के दौरान साथ काम कर रहे साथियों व ठेकेदार ने तुरंत घायल को राजकीय उप जिला अस्पताल बिजयनगर पहुंचाया जहाँ से उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।गुरुवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी गई।फिलहाल युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है।