संडीला: बघौली क्षेत्र में एटीएम बदलकर किसान के खाते से उड़ाए ₹96 हजार, मदद के बहाने शातिरों ने लगाया चूना
Sandila, Hardoi | Apr 24, 2026 बघौली के ग्राम बीबियापुर निवासी किसान रुद्र कुमार बृहस्पतिवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा कछौना के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गए, वहां पर भी पेमेंट नहीं निकला। इस दौरान दो युवक एटीएम के अंदर आए, उन्होंने पीड़ित किसान से कहा दोबारा एटीएम प्रयोग करो, उसके बाद पीड़ित किसान ने दोबारा एटीएम का प्रयोग किया, एटीएम से एक पर्ची निकली, किसान जब घर आया तो उसे जानकारी हुई।