मुगलसराय: मुगलसराय में सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर
मुगलसराय में शुक्रवार दोपहर 12बजे को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क और सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी बुलडोजर चलाया गया और निर्माण को ध्वस्त किया गया।अभियान के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।