सिवनी: कोतवाली पुलिस ने नकबजनी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Aug 14, 2026 सिवनी के पीजी कॉलेज के पीछे भैरोगंज में सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी गणेश करयाम को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामले में पूर्व में दो आरोपियों से करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।