कुचायकोट: जलालपुर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 11 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर चेक पोस्ट से उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहा है 11 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को उत्पाद विभाग ने न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को शाम 7:30 बजे दी।