होली की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 25 फरवरी से 26 मार्च तक मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 5 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन बरेली जंक्शन, बरेली सिटी व इज्जतनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। 18 कोच वाली इस स्पेशल से यात्रियों को त्योहार पर सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी।