पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य के रिजोला गांव के पास बुलेट और अपाचे बाइक में भिड़ंत, दो युवक हुए घायल
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बुलेट और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा रिजोला गांव के पास हुआ, जिसमें सत्यम उर्फ करू और अजीम खान घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पटियाली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।