उज्जैन: 15 अगस्त को 6.57 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति को हुई बंपर आय 🔱📈
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आए 6,57,218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में 122.165 क्विंटल लड्डू खरीदे, जिससे मंदिर समिति को 54 लाख 69 हजार रुपये से अधिक की आय हुई। इसके अलावा ऑनलाइन और काउंटर टिकटों की बिक्री से 1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। इस प्रकार एक ही दिन में मंदिर को 1 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक की आय हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति सुगम दर्शन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित कर रही है।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #IndependenceDay #UjjainTourism #siti24ujjain