कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के फरेंदा स्थित जटायु गिद्धराज संरक्षण केंद्र का मुख्यमंत्री करेंगे 7 सितंबर को उद्घाटन चेयरमैन ने लिया जाएजा
कैंपियरगंज के फरेंदा स्थित जटायु गिद्धराज संरक्षण केंद्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 सितंबर को उद्घाटन करेंगे, इसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं, तैयारी का जायजा लेने जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं, ऐसे में पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया और सभी को निर्देशित भी किया।